DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में कोबा शिशु मंदिर की छात्रा दामिनी ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान, रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर लिखी थी निबंध

बालोद। सरस्वती शिक्षा संस्थान बिलासपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोबा की छात्रा दामिनी ठाकुर कक्षा अष्टम ने प्रांत स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनकी इस उपलब्धि में जिला समन्वयक दीपक हिरवानी एवं जिला के समस्त प्रधानाचार्य, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद सिंघारे एवं विद्यालय के समस्त आचार्य, सरस्वती ज्ञान शिक्षण समिति कोबा के अध्यक्ष ढाल सिंह साहू, उपाध्यक्ष गजानंद साहू, सचिव युवराम देशमुख ने बधाई दी। सभी ने छात्रा दामिनी ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्ञात हो कि सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्गों के लिए रखा गया था। जिसमें कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक के बच्चों के लिए रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विषय पर निबंध प्रतियोगिता थी। इसी विषय पर निबंध लिखते हुए दामिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा उक्त प्रतियोगिता के तहत आचार्य परिवार के लिए राम मंदिर की प्रतिष्ठा से राम राज्य विषय , शिशु वर्ग कक्षा 4 से 5 के बच्चों के लिए भगवान राम का जीवन चरित्र व किशोर वर्ग कक्षा 9 से 10 के लिए अयोध्या नगरी का वैभव विषय पर निबंध प्रतियोगिता रखी गई थी।

You cannot copy content of this page