कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आएंगे 7 फरवरी को बालोद जिले में, लेंगे जनसभा

बालोद। छ.ग. के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बोल 7 फरवरी शुक्रवार को बालोद जिले के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका प्रथम आगमन सुबह 11:45 बजे अर्जुंदा में होगा। जहां 11:45 से 12:15 बजे तक जनसभा लेकर 12:30 बजे गुण्डरदेही पहुंचेंगे। जहां पुराना हाई स्कूल मैदान के पास 12:30 से 1:00 बजे तक जनसभा लेने के बाद 1: 30 बजे उनका बालोद आगमन होगा। 1.30 बजे से 2:30 बजे तक सरदार पटेल मैदान बालोद में जनसभा के बाद 2.30 बजे तक डौंडीलोहारा पहुंचेंगे। जहां 2:30 से 3:15 बजे तक लोहारा के विवेकानंद चौक में जनसभा लेंगे। फिर भी यहां से राजनांदगांव के लिए रवाना हो जाएंगे।

लोहारा में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल लोढ़ा के लिए करेंगे मतदान के अपील

डौण्डीलोहारा के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अनिल लोढा एवं वार्ड पार्षद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मतदान करने की अपील पूर्व सीएम बघेल करेंगे। इससे पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति अनिला भेंडिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस प्रत्याशियो के पक्ष में शहर में जन समर्थन रैली निकाली जाएगी। जिसमें कांग्रेस के सभी प्रत्याशी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता एवं आमनागरिक शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भी इस जन समर्थन रैली में सम्मिलित होंगे तथा स्वामी विवेकानंद चौक पर आम जनता एवं मतदाताओ को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथि होने की अपील की है।

You cannot copy content of this page