DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चंद्रप्रभा सुधाकर को मिली दो पत्ती चुनाव चिन्ह, जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 6 से हैं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी, प्रचार शुरू

बालोद। बालोद जिला पंचायत सदस्य के लिए एक बार फिर से चुनाव मैदान में चंद्रप्रभा सुधाकर उतर आई है। पिछले बार भी वह जिला पंचायत सदस्य रही हैं। तो वहीं दो बार जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी हैं। उनकी लगातार सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा उन्हें टिकट दिया था। हालांकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गैरदलीय होता है। जिसके चलते चुनाव चिन्ह राष्ट्रीय पार्टियों या राज्य पार्टी के हिसाब से नहीं मिलते। बल्कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव चिन्ह दिए जाते हैं। कुछ विरोधी लोगों द्वारा उनके नामांकन पर आपत्ति की गई थी। जिसकी जांच में उनका नामांकन सही पाया गया और उन्हें दो पत्ती चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया गया है। जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 6 से वह चुनाव लड़ रही है और चुनाव चिन्ह मिलने के साथ अब वह चुनाव प्रचार में जुट गई है। बता दे की ग्राम राघोनवागांव की रहने वाली चंद्रप्रभा सुधाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के साथ-साथ अपने गांव में चार पंचवर्षीय तक सरपंच रह चुकी हैं। इसके साथ ही जनपद अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। तो जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का दायित्व को भी निभा रहे हैं। यह उनका दूसरा बार जिला पंचायत चुनाव है। कांग्रेस को एकजुट करने, सबको साथ लेकर चलने में उनकी अहम भूमिका रही है। जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हें दोबारा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया है। वहीं उनका नामांकन स्वीकृत होने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बधाई दी और चुनाव चिन्ह मिलने के साथ अब चंद्रप्रभा सुधाकर और उनके समर्थक चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

You cannot copy content of this page