DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छ.ग. कोसरिया गंधर्व समाज द्वारा बसंत पंचमी ,सरस्वती पूजन व परिवारिक मिलन समारोह का हुआ आयोजन

बालोद/भिलाई। छ.ग. कोसरिया गंधर्व समाज द्वारा बसंत पंचमी ,सरस्वती पूजन व परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन भिलाई सेक्टर 3 में किया गया. इस कार्यक्रम में भिलाई दुर्ग सहित बालोद जिले के समस्त सामाजिक जन और पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भूपेन्द्र कुलदीप , कुल सचिव दुर्ग विश्वविद्यालय थे। अध्यक्षता अंगद राम बघेल ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अशोक नायक प्रांताध्यक्ष छ ग गंधर्व समाज, बिसेसर लाल टेकाम, श्याम लाल नागवंशी जी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के तल चित्र समक्ष पीले पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र कुलदीप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का औजार हमें सक्षम व ताकत वर बनाता है सभी परिवार में शिक्षा को पर्याप्त महत्व दिया जाना चाहिए। तद् उपरांत सभी सामाजिक सगाजनों ने अपना परिचय दिया तथा सामाजिक प्रतिभा डॉक्टर पुष्पक नागवंशी व डॉक्टर तान्या बघेल को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम नारायण सोनवानी, विकास नेताम, अजय लोहले, निर्मल टेकाम, चन्द्रभान टेकाम, शेखर नागवंशी, कृष्णा बघेल, नंद किशोर बघेल, गैंदू राम कुलदीप आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page