DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ वार्षिक उत्सव,मातृ संगोष्ठी का आयोजन

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मातृ संगोष्ठी, सम्मेलन, बसंत पंचमी और वार्षिक उत्सव का संयुक्त आयोजन किया गया। जिसमें जहां बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी तो वही माताओं के लिए विविध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसमें प्रतियोगिता के अंतर्गत पारंपरिक गीत में सुंदरा की मंजूलता देशमुख प्रथम और जानकी बाई द्वितीय स्थान पर रही। इशारों से समझना प्रतियोगिता में गीतेश्वरी, रेखा, समय 9 सेकंड प्रथम, और लाकेश्वरी, सरस्वती समय 11 सेकंड द्वितीय स्थान पर रही। भजन प्रतियोगिता में कांतिबाई प्रथम, जानकी बाई द्वितीय रही। जलेबी दौड़ में प्रथम रेखा और द्वितीय अनीता साहू रही। मटका दौड़ में प्रथम वर्षा ठाकुर, और गीतेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षिका ललिता सोरी मौजूद रही । विशेष अतिथि के रूप में संगीता सिंह, कल्पना बेनीराम साहू, प्रभु राम साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक सी आर साहू, राधेश्याम साहू, अनीता साहू, प्रीतमा चतुर्वेदी, कुमारी बाई, कमलेश्वरी चूरेंद्र, कोमल प्रसाद देशमुख मौजूद रहे। आयोजन में प्रधानाचार्य ताराचंद साहू सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page