DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा. प्राथ. शाला भेंडरा में माँ सरस्वती की हुई स्थापना

बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरा, संकुल तवेरा गुंडरदेही मे बसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान,संगीत,और कला की देवी माँ सरस्वती की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा पाठ का आयोजन शाला भेंडरा में रखा गया। माँ ज्ञानदायनी की यह मूर्ति ग्राम भेंडरा के ग्रामीण एकता,सद्भावना की प्रतीक रहा है। ग्राम भेंडरा मे मूर्ति की पूजा के बाद स्कूली छात्र छात्राओं का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन काफी प्रसंशनीय एवं सराहनीय रहा। गांव की शाला में माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापित होने पर समस्त ग्रामवासी आनंदित और गौरवांवित महसूस कर रहे है। माँ शारदे की स्थापना मे शाला परिवार के प्रधानपाठक छबीलाल साहू ,विनोद कुमार साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती खेमेश्वरी निषाद, उपाध्यक्ष संतोषी यादव,लक्ष्मी साहू,माया साहू,धामेश्वरी साहू,प्रतिमा साहू, गायत्री साहू, टिकेश्वरी कोर्सवाड़ा, राकेश जोशी सहित ग्रामवासी, संकुल तवेरा के शिक्षक इंद्रजीत साहू प्रधानपाठक, जे आर साहू, भेलसिंह ठाकुर, देवेंद्र हरमुख तथा संकुल समन्वयक अतीव भवतमांगे एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page