बालोद। सोमवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में प्रभारी प्राचार्य श्री संतोष कुमार राना के मार्गदर्शन में वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई छात्राओं के द्वारा ‘ या कुन्देन्दु तुषार हार धवला’ सरस्वती वंदना का गायन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संतोष कुमार राना ने वसंत पंचमी के महत्व व मान्यता को बताया साथ ही वसंत ऋतु की व्याख्या किया। डॉ. दीपाली, सहायक प्राध्यापक ने विद्यार्थियों को ऊर्जावान, खुशहाल व सकारात्मकता से अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। यह उत्सव सरस्वती पूजा और वसंत ऋतु की आभा को समर्पित था जो ज्ञान कला व समृद्धि का प्रतीक है। वसंत पंचमी के रंग और उल्लास को समर्पित इस आयोजन में हर कोई उत्साहित और खुश दिखाई दिये | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थे।
कन्या महाविद्यालय बालोद में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया
