बजट कर्मचारियों के लिए राहत और खुशी का पिटारा है: राजेश चटर्जी



इनकम टैक्स में मिले राहत से बचत करने की क्षमता में वृद्धि होगी-राधेश्याम साहू

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम साहू ने कहा है कि मोदी सरकार के बजट में नया आयकर स्लैब की घोषणा से कर्मचारी एवं उसके परिवार के लिये अच्छे दिन आ गया है। विगत वर्षों के तुलना में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार द्वारा अब तक का सबसे बड़ा राहत है। साथ ही प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ब्रॉडबैंड सुविधायुक्त करने की घोषणा से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। पचास हजार स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब के स्थापना की घोषणा से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय भाषा पुस्तक योजना से विद्यालयों एवं महाविद्यालय शिक्षा का पाठ्यक्रम डिजिटल रूप में उपलब्ध होगा।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 से इनकम टैक्स का नया स्लैब प्रभावशील होगा। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 87-A के अंतर्गत 12 लाख वार्षिक आय वाले वेतनभोगी कर्मचारी इनकम टैक्स देनदारी से मुक्त हो जायेंगे।साथ ही स्टैण्डर्ड डिडक्शन ₹ 75000 भी मिलेगा। कुल मिलाकर सालाना 12 लाख 75 हजार आय इनकम टैक्स मुक्त हो जायेगा।जोकि मोदी सरकार का सराहनीय निर्णय है।उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 (पहले) एवं 2025-26 (अब) में इनकम टैक्स के गणना का तुलनात्मक अध्ययन कर बताया कि वार्षिक आय 2024-25 में
8 लाख पर आयकर ₹ 31200 देय है जोकि 2025-26 में शून्य होगा। बचत ₹ 31200।
9 लाख पर ₹41600 देय है जो कि शून्य होगा।
बचत ₹41600। 10 लाख पर ₹ 52000 देय है जोकि शून्य होगा। बचत ₹ 52000।
11 लाख पर ₹ 67600 देय है जोकि शून्य होगा। बचत ₹ 67600। 12 लाख पर ₹ 83200 देय है जोकि शून्य होगा। बचत ₹ 83200।
उपरोक्त गणना शून्य,इनकम टैक्स एक्ट 1961 का सेक्शन 87 A के आधार पर होगा।
13 लाख पर पहले ₹ 104000 अब ₹ 78000 होगा।
बचत ₹26000।
14 लाख पर पहले ₹124800
अब ₹ 93600 होगा।
बचत ₹31200।
15 लाख पर पहले ₹145600 जोकि अब ₹ 109200 होगा। बचत ₹36400।
16 लाख पर पहले ₹ 176800 जोकि अब ₹ 124800 होगा। बचत ₹52000।
17 लाख पर पहले ₹ 208000 जोकि अब ₹ 145600 होगा। बचत ₹62400।
18 लाख पर पहले ₹239200 जोकि अब ₹ 166400 होगा। बचत ₹ 72800।
19 लाख पर पहले ₹ 270400 जोकि अब 187200 होगा।बचत ₹83200।
20 लाख पर पहले ₹ 301600 जोकि अब ₹208000 होगा। बचत ₹ 93600 ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला महामंत्री प्रमोद बाजपेई, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर कौशल ,जय सिंह भारद्वाज ,प्रेम सिंह कोलियारे गिरीश देवांगन, डी.डी. साहू, तहसील अध्यक्ष मनसुखदास साहू ,सचिव भूधर दास जोशी सहित नगर,जिला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्मचारी हितैषी निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page