DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मां परमेश्वरी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक निषाद

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्राम डुडिया में मण्डल देवांगन समाज डुडिया एवं ग्राम कुरदी देवांगन समाज द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर देवांगन समाज के इष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज एवं क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही समाज के विकास के लिए एकता बहुत जरूरी है। समाज के बिना मनुष्य के जीवन का महत्व नहीं है, समाज वहीं है, जिसमें सब समाहित हो जाए। आज समाज के उत्थान के लिए परस्पर एक दुसरे का सहयोग व कुछ पुरानी रूढ़िवादी विचारों व परंपरा को त्याग करने के आवश्यकता है। तभी समाज आगे की ओर अग्रेषित हो पाएगा और समाज में एकता व भाईचारा बना रहेगा।इस अवसर पर रितेश देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज, ललिता भूआर्य , सुरेंद्र कुमार देवांगन , फिरतू सिंह ठाकुर , होमन देवांगन , संजय कुमार साहू , सागर साहू , महेश साहू, नरेंद्र देवांगन, केसु राम साहू, प्रीतम ठाकुर, दिलेश्वर साहू, बेदीलाल निर्मलकर, संतोष देवांगन, हेमशंकर देवांगन ,पवन सिंह, तोपू देवांगन, रामकुमार देवांगन, बिसाहू देवांगन, बाबूलाल देवांगन, डेरहा राम देवांगन, खुमान सिंह देवांगन, संत राम देवांगन ,शिवदयाल देवांगन, जितेंद्र देवांगन, पीतांबर यादव, प्रतिमा बाई देवांगन, जितेंद्र देवांगन, राम सिंह धनकर, योगेश्वर देवांगन सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page