DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3 फरवरी को भानुप्रतापपुर – अंतागढ़ खंड में पहली 3-फेज इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन चलाई जाएगी, इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुए विविध आयोजन

बालोद/ दल्लीराजहरा। इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मु.चा.दल नियंत्रक कार्यालय दल्लीराजहरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। सुबह 07:30 बजे प्रभात फेरी चालक दल लाबी से रेलवे स्टेशन, रेलवे कालोनी, रेलवे इन्स्टीट्यूट होते हुए वापस चालक दल लाबी तक बहुत ही आकर्षक रैली आयोजित किया गया ।

उसके बाद रंगोली बनाने वाले बच्चों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य चालक दल नियंत्रक (खुशाल सिंह), मुख्य लोको निरीक्षक मोहित राम साहू, पी.आर.अलेन्द्र, राकेश कोष्टा, एस.के.साहू, लोको पायलट सी.एच.एस.राव, बसंत कुमार, मुकेश कुमार, अनीश, उत्तम कुमार, उमाशंकर, दीपक, विनय, डी.एस.घ्रुव, टुमन, आर.के. चंदनिया, कृष्ण चंद, खगेंद्र, दानेश्वर, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी एवं कर्मचारियों के बच्चे शामिल हुए।

3 फरवरी 2025 को भानुप्रतापपुर – अंतागढ़ खंड में पहली 3-फेज इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन चलाई जाएगी

भारतीय रेलवे की 100 वर्ष की विद्युत रेल यात्रा के उपलक्ष्य में, 3 फरवरी 2025 को भानुप्रतापपुर – अंतागढ़ खंड में पहली 3-फेज इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी भानुप्रतापपुर स्टेशन से 3 फरवरी को सुबह 8 बजे चलाई जाएगी । रेलवे ने समस्त जनता को भारतीय रेलवे के 100 वर्ष की विद्युतीकरण के अवसर पर भानुप्रतापपुर स्टेशन पर आगमन हेतु अनुरोध किया है। इस अवसर पर रायपुर रेल अपर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) बजरंग अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page