लोन कमीशन के नाम पर हुई ठगी के बाद पुलिस अलर्ट: बालोद क्षेत्र के स्मॉल माइक्रोफाइनेंस बैंक की ली गई समीक्षा बैठक



बालोद। विगत दिनों पुलिस कार्यालय बालोद में जिले में कार्यरत समस्त माइक्रोफाइनेंस स्मॉल बैंक के शाखा प्रबंधक ,राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। पुलिस अधीक्षक एस.आर भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों व जिले में कार्यरत समस्त माइक्रोफाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधकों के मध्य समीक्षा बैठक ली गई। माइक्रोफाइनेंस स्मॉल फाइनेंस बैंक के नियम, गाइडलाइन के संबंध में जानकारी, लोन देने की प्रक्रिया , क्षेत्र में हुए ठगी के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। लोगों को ऋण प्रदान करने के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए गए है । ऋण संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई ताकि भविष्य में इस तरह का दुरुपयोग कोई ना कर पाए । मीटिंग में  एसडीओपी देवांश सिंह राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा,डीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा ,यातायात प्रभारी समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहें। 

आदर्श आचार संहिता का पालन करने एवं आगामी चुनाव की रणनीति के लिए एसपी ने ली समीक्षा बैठक

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना / चौकी प्रभारियों की बैठक बुलाई। बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से चुनाव संबंधी संवेदनशील , अतिसंवेदनशील, राजनीतिक संवेदनशील, सेक्टर पेट्रोलिंग , आगामी कार्य योजना की जानकारी के विषय में चर्चा किया गया। मीटिंग में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी ,एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा,डीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा ,यातायात प्रभारी ,साइबर सेल प्रभारी समेत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहें। 
     

You cannot copy content of this page