DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सुरेश निर्मलकर ने किया वार्ड में जनसंपर्क, पैर छूकर लिया बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद

बालोद। रविवार को बालोद के वार्ड नंबर 16 भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी सुरेश निर्मलकर ने कार्यकर्ताओं सहित सघन जनसंपर्क किया। वार्ड नंबर 16 सिंधी कॉलोनी के पार्षद प्रत्याशी सुरेश निर्मलकर ने घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर वार्ड वासियों से नगर पालिका परिषद के लिए भाजपा अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी व स्वयं पार्षद पद हेतु आने वाले 11 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान करने व भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजई बनाने की अपील की। जिससे छत्तीसगढ़ के ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर शहर में चौमुखी विकास कर सके।जनसंपर्क में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष तरुण लता नायक, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर, प्राची लालवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, प्रतिमा यादव, वनिता मरकाम, बसंती यादव, शांति ठाकुर, पूजा साहू, संतोषी मानिकपुरी, पूजा निर्मलकर, जिला मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा, सोशल मीडिया शेखर वर्मा, विक्रम लालवानी, वार्ड नंबर 11 के प्रत्याशी राजू पटेल, संतोष शर्मा, धीरज पटेल, रवि पांडे, भवानी शर्मा ,गोपाल बजाज ,वैभव राखेचा व भारतीय जनता पार्टी के समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page