DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गृह नगर अर्जुंदा में नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैठक में शमिल हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद, बताई चुनाव जीतने की रणनीति

बालोद। नगर अर्जुंदा में नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नगर अर्जुंदा के पार्षद प्रत्याशी एवं त्रिस्तरीय पंचायत के सभी प्रत्याशी अर्जुंदा ब्लॉक के सभी बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी का बैठक चुनाव कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में नगर पंचायत एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनकर क्षेत्र में काम करना है। साथ ही घर-घर जाकर कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है और मोदी सरकार की वादा खिलाफी नीति ,महंगाई, किसानों पर अत्याचार, निजीकरण साथ ही विभिन्न वादा खिलाफी मुद्दों को जन-जन तक पहुंचा कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर सभी कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने की बात कही।बैठक में संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा,श्रीमती सुषमा चंद्राकर, क्रांति भूषण साहू , रेवाराम सिन्हा , सुरेश गांधी , राजेश बाफना, हरि साहू , रामाधार गजेंद्र , चुकेश्वर साहू , गुलशन चंद्राकर, अनुभव शर्मा अशोक देवांगन , दिलीप देशलहरा , सुरेश गांधी, राजा राम चंद्राकर , श्रीकांत चंद्राकर , दिग्विजय ठेठवार , योगेश साहू, संतोषी सिन्हा, ललित भूआर्य, हलदर गजेंद्र ,उमाशंकर साहू, डोमन यादव ,दसरू दाऊ, डोमन ठाकुर, मीना साहू, बेदी राम, संदीप चंद्राकर, भूपेंद्र साहू ,राजू देवांगन, डोमन निषाद, राजेश सिन्हा, अजय ठाकुर , मनीष टंडन , चित्रांश पारस बंजारे, पोषण देवांगन , कोजम टंडन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page