DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऑपरेशन मुस्कान में बालोद पुलिस की बड़ी सफलता: हैदराबाद, कानपुर, पुणे, मुंबई, कर्नाटक रीवा सहित कई राज्य से कुल 13 नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान

3 साल बाद बच्ची से मिलकर परिजन की आंखें हुई नम एवं चेहरे पर आई मुस्कान

बालोद। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला बालोद में गुम बालकों तथा गुम इंसानों के दस्तायाबी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर.भगत एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर  के मार्गदर्शन में विशेष पहल से एक टीम गठित कर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर बालोद  अन्य स्टॉफ का एक विशेष टीम गठित किया गया है। जिले में अब तक लंबित अपराधों व गुम इंसान के डायरियों को बुलवाकर जिला स्तर पर अवलोकन किया गया। गुम इंसान तथा अपराध की डायरियों के अवलोकन के दौरान प्राप्त ह्यूम इन्ट तथा तकनीकी सूचना के आधार पर विभिन्न राज्यों के लिए रूट वाईज अलग अलग टीम तैयार कर भेजी गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान के नोडल अधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थाना तथा सायबर सेल की टीम को दस्तयाबी हेतु भेजी गई । टीम के द्वारा अपनी सूझबूझ व दक्षता का परिचय देते हुए, जिले में  गुम इंसानों को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। देश के विभिन्न राज्यों से दस्तयाब कर प्राप्त सफलताओं के कुछ चुनिंदा उदाहरण निम्नानुसार है –

1.तेलंगाना.(.2) 1.थाना सनोद के अप. क्रमांक 120/24 धारा 137(2) बीएनएस 87,64(2)(ड) बीएनएस 4,6 पास्को एक्ट के प्रकरण में बालिका को जिला सिद्धीपेट तेलंगाना से दस्तयाब किया गया।

2.थाना मंगचुआ के अप क्रमांक 13/22 धारा 363 भादवि के प्रकरण में बालिका को हैदराबाद तेलंगाना से दस्तयाब किया गया ।

2.महाराष्ट्र से 3 – 1.थाना डौंडी के अप क्रमांक 100/24 धारा 137(2) बीएनएस 87,64(2)(एम) बीएनएस 4,6 पास्को एक्ट के प्रकरण में गुम बालिका को थाना शिरोल जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया।

2.थाना गुण्डरदेही के अप क्रमांक /288/24 धारा 137(2) बीएनएस 87,64(2)(एम) बीएनएस 4,6 पास्को एक्ट के प्रकरण में बालिका को जिला वर्धा महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया 
3.थाना बालोद के अप क्रमांक 285/21 धारा 363 के प्रकरण में बालिका को जिला मूंगई महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया ।

3.कर्नाटक से 1 -थाना बालोद के
अप क्रमांक 56/25 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में बालिका को जिला विजयपुर कर्नाटक से दस्तयाब किया गया।

4.रीवा से 1.थाना देवरी के अपराध क्रमांक 6/25 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में बालिका को दस्तयाब किया गया। उक्त कार्यवाही में संबंधित थाना के थाना प्रभारी एवं स्टाफ ,साइबर टीम बालोद के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया

You cannot copy content of this page