“गढ़बो नवा पिरीद” के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी रूपोतिन रमेश साहू

बालोद। बालोद जिले के गौरव ग्राम पिरीद में इस बार सरपंच का चुनाव अनाक्षित महिला सीट के लिए हो रहा है। इसमें पहली बार घर की चार दिवारी से बाहर निकलकर इस गांव की महिलाएं सरपंच चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही है। अब तक यहां पुरुष वर्ग से ही सरपंच बनते आए हैं। महिला आरक्षण आने से नेतृत्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह नजर आ रहा है। तो वही इस क्रम में समाजसेवी रुपोतिन रमेश साहू ने भी “गढ़बो नवा पिरीद” के नारे के साथ अपना नामांकन सरपंच पद के लिए भरा है। वे अपने पति रमेश साहू के साथ वर्षों से समाज सेवा सहित धार्मिक अनुष्ठानों के कार्यों में संलग्न रही है। चाहे गांव में कावड़ यात्रा निकालने की बात हो या गांव की महिलाओं को एक रंग की साड़ी में सजाने और एकजुट करने का प्रयास हो। विभिन्न अवसरों पर विशेष आयोजनों में उक्त साहू दंपत्ति की विशेष भूमिका रही है। जिसके चलते वे गांव में जनप्रिय दावेदार बनी हुई है। अब आरक्षण के मुताबिक सरपंच चुनाव लड़कर रुपोतिन रमेश साहू गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर काम करना चाहती है। महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहने वाली रुपोतिन का सपना गौरव ग्राम का दर्जा प्राप्त अपने ग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। उनके पति रमेश साहू वर्षों से धार्मिक और समाज सेवा के कार्य में जुड़े हुए हैं। ग्रामीण साहू समाज के लगातार अध्यक्ष पद पर रहते हुए 5 साल से सेवा कर रहे हैं। वे उनसे पहले साहू समाज के सचिव पद पर भी रहे हैं। सेवा और समाज की निरंतर सहयोग के साथ समाज को एकरूपता का परिचय इन्होंने दिया है। एक रंग की साड़ी से समाज की महिलाओं को संगठित करने, संगठन बनाने का प्रयास उक्त पति-पत्नी द्वारा मिलकर किया गया है। तो वही अर्जुंदा से लगातार कावड़ यात्रा में उनके ग्राम की टोली भी शामिल होकर कमरौद में सावन सोमवार के दौरान होने वाले आयोजन को सफल बनाने में भी पिरीद वासियों का विशेष योगदान रहता है। जिनका नेतृत्व रमेश साहू और उनकी पत्नी करती है। वर्तमान में रमेश साहू कुरदी परिक्षेत्र के भी अध्यक्ष हैं। पिछले साल अयोध्या मंदिर स्थापना दिवस से 22 जनवरी को लगातार 2 साल से राम लला, जानकी की झांकी और महिला कलश शोभायात्रा निकालकर गांव को भक्ति की धारा से जोड़ने का प्रयास भी करते रहे हैं। अब उनकी पत्नी गांव का विकास का इरादा लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की है।