DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोटर में आई खराबी, तत्काल पार्षद टी ज्योति ने सुधरवाया

दल्लीराजहरा। वार्ड क्रमांक 26 आत्मानंद विद्यालय दल्लीराजहरा में विद्यालय में बच्चों के लिए व वार्ड की जनता को पानी की समस्या से निवारण हेतु पार्षद निधि द्वारा बोर करवाया गया था। जिसमें विगत दिनों बोर में मोटर खराब होने पर तत्काल टी ज्योति द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों को सूचना देकर बोर की समस्या का निवारण किया जा रहा है। उनकी जन समस्या निवारण की इस तत्परता पर लोगों ने सराहना की। लगातार वे अपने वार्ड सहित नगर की विभिन्न समस्या को लेकर जागरूक रहती हैं। यथासंभव उनका निवारण का प्रयास करती है।

You cannot copy content of this page