DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा: कुंवर निषाद

बालोद। सिकोसा में ग्रामीण निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद और उनकी धर्मपत्नी दंतेश्वरी निषाद शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी एवं भक्त गुहा निषाद राज जी की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्राम रौना में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान कृष्ण जी का पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। विधायक निषाद ने कहा कि महाराज निषाद राज गुहा करुणा, त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।निषादराज महाराज ने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी। हम एकजुट होकर समाज की तरक्की के लिए कार्य करें। समाज की एकता व मजबूती के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है। निषाद समाज को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना है। जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। जयंती पर हमारे समाज के महान व्यक्तियों का संस्मरण करना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर राष्ट्रीय मुख्य धारा से जुड़े। इस अवसर पर ममता निजानंद चंद्राकर , आरोप चंद्राकर , संजय बारले, राधिका निषाद जी, जितेंद्र निषाद , चंदन निषाद ,मुकेश निषाद , पिंटू निषाद , राम प्रसाद निषाद , रोमन निषाद , बलराम निषाद सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page