DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 पर भाजपा ने जताया तोमन साहू पर भरोसा

बालोद। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10(भोइनापार) से अपना प्रत्याशी बनाया है। जिससे क्षेत्रवासियो में काफी उत्साह का माहौल है। मतदाताओं में खुशी की लहर है। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले तोमन साहू 1993 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और नगर अध्यक्ष, नगर संयोजक, जिला सह संयोजक, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य जैसे पदों पर रहे हैं। 2001 में छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष बने। समाजिक रूप से भी श्री साहू ने अनेक पदों पर रहकर समाज सेवा की है। जिसमे तहसील सचिव, तहसील अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर समाज सेवा की। समाज सेवा के साथ साथ राजनैतिक दायित्वों का भी पूर्ण रूप से परिपालन करते हुए जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा , जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,के साथ साथ अनेक बार चुनाव प्रभारी भी रहे। इस प्रकार विभिन्न पदों व दायित्वों का सफलतापूर्वक संचालन को देखते हुए पार्टी ने तोमन को जिला पंचायत क्रमांक 10 का प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे मतदाताओं सहित भाजपाइयों में खुशी की लहर देखी जा रही है।वहीं तोमन साहू के नाम की आधिकारिक घोषणा होते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया है। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है। फूल माला से तोमन साहू का जगह जगह स्वागत किया गया।

You cannot copy content of this page