DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा से फिर जनपद सदस्य की अधिकृत प्रत्याशी बनी संध्या अजेंद्र साहू

गुरूर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम खुंदनी जनपद क्षेत्र से एक बार फिर भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार देखने को मिल रहा है। बता दे कि विगत 5 वर्ष तक अपने जनपद सदस्य कार्यकाल में संध्या अजेंद्र साहू ने कई विकास कार्य करवाए हैं। जिनकी बदौलत उन्हें भाजपा ने दोबारा भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है और वह पुनः अब प्रदेश के भाजपा सरकार के नेतृत्व में अपने क्षेत्र के विकास करने की इच्छा रखने के साथ-साथ जनपद का दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। संध्या अजेंद्र साहू ने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्हें जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 खुंदनी के लिए, जो कि अनारक्षित महिला सीट घोषित हुआ था, के तहत भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। इस अवसर पर संध्या अजेंद्र साहू ने कहा कि मेरे लिए बहुत ही हर्ष और गौरव क्षण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत गुरूर के सदस्य पद हेतु क्षेत्र क्रमांक 8 खुंदनी से प्रत्याशी के रूप में आप सभी की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का सौभाग्य का प्रदान किया है। मुझ पर विश्वास जताते हुए दायित्व प्रदान करने के लिए मैं केंद्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल नेतृत्व के सभी सदस्य, जनपद पंचायत गुरूर क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता, सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा यूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समस्त जनता का हृदय से आभार और धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

You cannot copy content of this page