नहीं रहे गुरुर के डेरहा राम साहू , देश की आजादी के बाद हुआ था उनका जन्म
![](https://dailybalodnews.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0039.jpg)
गुरुर। गुरुर वार्ड क्रमांक 8 के रहने वाले डेरहा राम साहू का 29 जनवरी बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिनका तीजनहावन एवं संपूर्ण कार्यक्रम 31 जनवरी शुक्रवार को रखा गया है। वे जागेश्वर और महेश राम साहू के पुत्र थे। उनका जन्म देश की आजादी के बाद 5 सितंबर 1947 को हुआ था। स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड वासी सहित सामाजिक जनों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वार्ड वासियों ने बताया कि डेरहा राम मूलतः किसान और काफी सज्जन सीधे सादे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।