DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया जारी

बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्योें के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को 12 अभ्यर्थियों, 28 जनवरी को 12 एवं 29 जनवरी को 09 अभ्यर्थियों सहित कुल 33 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। जिसमें से 28 जनवरी को 01 अभ्यर्थी एवं 29 जनवरी को 03 अभ्यर्थियों सहित कुल 04 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

You cannot copy content of this page