DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष सीट के लिए प्रतिभा और पद्मिनी साहू उतरी मैदान में, जानिए दोनों के अब तक के राजनीतिक जीवन का सफर, मतदाता तय करेंगे अब इनका अगला भविष्य

बालोद।1 बालोद नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। जहां एक ओर भाजपा ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस की ओर से पार्षद रह चुकी पद्मिनी नन्नू साहू को भी मैदान में उतारा है। अध्यक्ष पद के लिए दोनों ही प्रमुख दावेदारों द्वारा मंगलवार को अपने सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ नामांकन भर दिया गया है। इसी के साथ ही चुनावी दंगल शुरू हो गया है।

प्रतिभा चौधरी और पद्मिनी साहू दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी से टक्कर के दावेदार माने जा रहे हैं। इससे मुकाबला रोचक होने वाला है। तो इस बार अप्रत्यक्ष नहीं बल्कि अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव होना है तो हर वार्ड तक पहुंच और जनता से जुड़ना दोनों के लिए अहम साबित होगा। पिछले पंचवर्षीय में पार्षदों के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन इस बार प्रत्यक्ष चुनाव हो रहा है। हम इस खबर के जरिए आपको दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन परिचय के बारे में रूबरू करवा रहे हैं। ताकि आप आने वाले चुनाव में सही निर्णय ले सके कि कौन अगला अध्यक्ष बनने के काबिल है। अब नगर पालिका क्षेत्र की मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष के अगली सीट पर कौन बैठेंगे यह अपने मतदान से तय करेंगे।

ये हैं प्रतिभा चौधरी का बायोडाटा

प्रतिभा साहू (चौधरी)
पति का नाम : श्री संतोष साहू (चौधरी), सिविल कांट्रेक्टर
जाति : साहू (पिछड़ा वर्ग),जन्म 06.01.1975 (50 वर्ष),पिता : स्व. श्री घनश्याम साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता, धमतरी),माता : श्रीमती सुमित्रा साहू (पूर्व पार्षद, धमतरी), शिक्षा बी.ए. (स्नातक)
वर्तमान पता : चौधरी निवास, गणेश टॉकीज बालोद, व्यवसाय : पूर्व संचालक-सिनेमा हॉल (गणेश टॉकीज), बुधवारी बाजार बालोद (छ.ग) कृषि फार्म, टेकापार (बालोद)

ये हैं प्रतिभा की राजनैतिक गतिविधियाँ :

  • सन् 2000 से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता
  • पूर्व-प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य (लगातार तीसरी बार 2006 से 2019 तक)
  • पूर्व-उपाध्यक्ष, जिला भाजपा बालोद
  • पूर्व-संगठन सचिव, जिला साहू संघ बालोद
  • पूर्व सदस्य-जिला पंचायत दुर्ग, 2005
  • पूर्व संगठन सचिव-प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़
  • पूर्व संयोजिका-महिला प्रकोष्ठ, तहसील साहू संघ बालोद (2007 से 2009)
  • पूर्व सचिव-छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व समाज पिछड़ा वर्ग
  • पूर्व सह संयोजिका-प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ
  • पूर्व एल्डरमेन-नगर पालिका बालोद
  • पूर्व डिप्टी कमिश्नर-छत्तीसगढ़ स्काउट एण्ड गाईड (29.08.2012 से 2015 तक)
  • पूर्व महामंत्री-महिला मोर्चा, भाजपा मंडल बालोद (2001 से 2003)
  • पूर्व अध्यक्ष-महिला मोर्चा, भाजपा मंडल बालोद (2004 से 2007)
  • 2001 से 2002 के बीच कार्यकाल में. सांसद सोहन पोटाई के समक्ष अपने अथक प्रयासों से 200 महिलाओं को कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश कराया गया।
  • सन् 2002 से प्रतिवर्ष जेल में कैदी भाईयों को स्वयं के नेतृत्व से महिला मोर्चा द्वारा समाज सुधार की दिशा में रक्षाबंधन पर राखी बांधने का कार्य प्रतिवर्ष जारी।
  • भाजपा द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेना।
  • वर्तमान महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, छत्तीसगढ़
  • वर्तमान-जिला संयोजिका, अन्य पिछड़ा वर्ग समाज, जिला-बालोद

जानिए कांग्रेस प्रत्याशी पद्मनी साहू के बारे में

श्रीमती पद्मनी नन्नू साहू

पति श्री नन्नू साहू, पता तांदुला नगर गंजपारा, वार्ड नं.-12, बालोद नगर पालिका बालोद।
नगरीय निकाय बालोद चुनाव वर्ष 2014 में वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ी व निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पादेवी को पराजित कर 159 मतों से विजयी रही व पार्षद के साथ ही पालिका में उपाध्यक्ष पद पर कार्य की। नगरीय निकाय बालोद चुनाव वर्ष 2019 में वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ी व भाजपा प्रत्याशी कविता जीतू निर्मलकर को 154 मतों से सीधे मुकाबले में पराजित कर पार्षद चुनी गई। कांग्रेस पार्टी में विगत 10 वर्षों से सेवाभाव से कार्य करते हुए पार्टी के रीति-नीति के अनुसार संगठन के नगर, ब्लाक, जिला व राज्य स्तर पर निर्देशित समस्त कार्यक्रमों में सहभागिता के अलावा पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन व बैठकों में उपस्थिति दर्ज कराते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कार्य कर रही हैं। सन् 2014 से 2019 तक वार्ड क्रमांक 12 का पार्षद व उपाध्यक्ष रहते हुए नगर के साथ ही वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए गए। इसी तरह 2019 से 2024 तक वार्ड क्रमांक 11 में प्राथमिकता के आधार पर उनके द्वारा विकास कार्य किए गए।

  1. ↩︎

You cannot copy content of this page