भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने बालोद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन



बालोद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला जारी है। निकाय चुनाव 2025 में नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सुरेश साहू के पास अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कर दिया है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 11 से राजू पटेल, वार्ड क्रमांक 18 से गिरिजेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 से दीपक लोढा, वार्ड क्रमांक 04 से शेखर यादव, वार्ड क्रमांक 05 से निशा योगी सहित अन्य बीजेपी प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के समय भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और जोश के साथ अपने प्रत्याशी का समर्थन किया। निकाय चुनाव में यह नामांकन भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्याशी बनाई गई प्रतिभा चौधरी ने कहा कि, मैंने शुरू से ही जनता को सर्वोपरि माना है। जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी। जनता की समस्या का समाधान और शहर विकास ही प्राथमिकता है।

You cannot copy content of this page