DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज सेवा के लिए गणतंत्र दिव पर नीलिमा श्याम हुई सम्मानित

बालोद। इस वर्ष 26 जनवरी को जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित 76 वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ग्राम गुजरा की निवासी नीलिमा श्याम को उनके द्वारा लगातार 9 सालों से निस्वार्थ सेवा भाव से सभी समुदाय के लोगों के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। नीलिमा श्याम किसान घर की बेटी है। जिसे इस तरह का सम्मान मिलना पूरे बालोद जिला के साथ निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे यूवाओ के लिए सम्मान है और युवाओं का नेतृत्व है। नीलिमा लगातार 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्र के बच्चों युवाओं के लिए कार्य कर रही है।

जानिए किस कामों के लिए किया गया सम्मान

.आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क 9 सालों से शिक्षा दे रही है ।
. 100 से भी ज्यादा मूकबधिर बच्चों का रायपुर में निःशुल्क इलाज करवाई और उन बच्चों को सरकारी सुविधा दिलवाई उनके प्रयासों से बच्चों के लिए जिले के ब्लॉक में स्पीच थेरेपी की क्लास शुरू हुई जो उनके कार्यों का एक बहुत बड़ी भूमिका रही है।
. कई बच्चों को तस्करी करने वालों से उन बच्चों को छुड़वाना ।
. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ में कई गरीबों के लिए उस योजना का लाभ दिलाना ।
. पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना ।
. महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक और उनके अधिकारों के बारे में कानूनी सलाह देना , कई महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता के प्राप्त करवाने में भूमिका ।

यह सम्मान भी हो चुके प्राप्त

उक्त सभी कार्यों को देखते हुए 2022 में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन राज्यपाल द्वारा (शक्ति सम्मान) से सम्मानित किया गया था। 2022 में समता साहित्य अकादमी छत्तीसगड़ राज्य द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले समाजवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2023 में नारी शक्ति सम्मान 2024 में रायपुर होम्स संस्था द्वारा समर्पण अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही आदिवासी समाज की तरफ से कई बार उन्हें उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

You cannot copy content of this page