DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु शनिवार को भी जमा लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

बालोद। छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार 25 जनवरी को भी नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र लेने की कार्यवाही की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी से प्रारंभ हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत 25 जनवरी दिन शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित नही होेने के कारण रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा नामांकन पत्र लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page