DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन विभाग के तहत वाहन चालक एवं मशीनी ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा हुई स्थगित

बालोद। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बालोद वनमंडल अंतर्गत वाहन चालक के सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत वाहन चालन एवं मशीनी ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित की गई है। वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार बालोद वनमंडल अंतर्गत वाहन चालक के सीधी भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत वाहन चालन एवं मशीनी ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 29 जनवरी एवं रिजर्व तिथि 30 जनवरी 2025 को निर्धारित की गई थी। किंतु 20 जनवरी 2025 से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण वाहन चालक की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी परीक्षा की तिथि पात्र अभ्यर्थियों को पृथक से सूचित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page