DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्या भारतीय जनता पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संयुक्त प्रत्याशी होगा मैदान में?

बालोद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एक बैठक लेकर दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में सक्रियता से भाग लेने का निर्णय लिया है। दल्ली राजहरा में आयोजित इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि राजहरा में भाजपा व कांग्रेस को छोड़ कर समान विचारधारा के संगठनों से चर्चा की जाएगी एवं अध्यक्ष तथा पार्षद उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। बैठक में कॉमरेड अनिल यादव, कॉमरेड राजेन्द्र बेहेरा, कॉमरेड गौतम बेरा, कॉमरेड मोहम्मद नसीम, कॉमरेड श्याम साहु, कॉम अमरीक सिंह, कॉम प्रभात कुमार, कॉम कन्हैया, कॉम पवन, कॉम रंजीत सिंह, कॉम हरिशंकर राव, कॉम हरिशंकर दुबे, कॉम बलवंत राय, कॉम लक्की कौशल, कॉम चुन्नीलाल, कॉम राधेश्याम, कॉम मनोज के टी, कॉम चंदूलाल, कॉम कुशल, कॉम इंद्रकुमार साहु, कॉम चंदन, कॉम राधेलाल ठाकुर, कॉम इन कुमार साहू, कॉम सुरेश साहु, कॉम विजय शामिल थे।


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के इस निर्णय के बाद नगर पालिका चुनाव में कई समीकरण बनने बिगड़ने की स्थिति बन गई है।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी समर्थित ट्रेड युनियन संयुक्त खदान मजदूर संघ के संगठन सचिव तोरण लाल साहू द्वारा भारतीय जनता पार्टी टिकट की दौड़ में शामिल होने बाबत पूछे गए प्रश्न पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनिल यादव ने कहा कि तोरण लाल साहू ने भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी को इस बाबत न तो कोई सूचना दिया है और न ही अपना इस्तीफा दिया है। अनिल यादव के इस जवाब के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। क्या भारतीय जनता पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का नगर पालिका चुनाव में कोई गठबंधन होने जा रहा है? क्या भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजदूर संगठन के पदाधिकारी को टिकट दिया जाएगा? भाजपा टिकट न मिलने पर क्या तोरण साहू भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी व अन्य पार्टियों के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे? इस प्रश्न का उत्तर फिलहाल हवा में तैर रहा है।

You cannot copy content of this page