आचार संहिता के दौरान पुलिस ने की शराब एवं चाकू दिखाने वाले पर कार्रवाई



आमापारा बालोद खरखरा केनाल के पास बटन चाकु दिखाने वाला आदतन आरोपी विक्की निषाद हुआ गिरफ्तार

वहीं 15 नग अद्धी शोले देसी प्लेन के साथ आरोपी गुलशन चंद्रवंशी को भी किया गया गिरफ्तार

बालोद। 1पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बालोद सुरजन राम भगत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया है। इसी क्रम में राजेश पान पैलेश आमापारा बालोद के पास आरोपी विक्की निषाद पिता स्व.केजूराम निषाद उम्र 28 वर्ष निवासी आमापारा बालोद थाना व जिला बालोद ने प्रार्थी को बटन वाले चाकू को लहराते आकर डराने की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 42/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी से घटना में प्रयुक्त बटन वाले चाकू की जप्ती कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

शराब के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं दूसरे केस में 23 जनवरी के मुखबिर से सूचना पर गठित टीम द्वारा योगी श्मशान घाट के पास आरोपी गुलशन पिता अरविंद सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी करहीभदर थाना व जिला बालोद को अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब पैदल परिवहन करते गवाहों के समक्ष रंगे हाथों घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 15 नग अध्दी शोले देसी प्लेन शराब कुल मात्रा 5.625 बल्क लीटर कीमती 2700 रू मिले जिसे जप्त किया गया । आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी के विरूध्द विधिवत् कार्रवाई की गई है।

  1. ↩︎

You cannot copy content of this page