धर्मेन्द्र कुमार श्रवण को राजधानी में मिला नवयुग राइजिंग टीचींग एक्सीलेंस अवार्ड 2024

बालोद।
नवयुग विकास फाउंडेशन ने 2024-25 के लिए नवयुग राइजिंग एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन मायाराम सुरजन हॉल लोकायन रायपुर में किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अवार्ड समारोह में शिक्षा, साहित्य, लोक कला, खेल, समाज सेवा, स्वच्छता, साहस, और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव (प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता- बीजेपी) थे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती विद्या राजपूत (ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय परामर्श समिति सदस्य), देव चन्द्रा (स्टेट हेड- डिजिटल छग न्यूज), प्रकाश अवस्थी (छ.ग.अभिनेता), रेखा जोशी , प्रभा जोशी , एवं रमा जोशी (लोकगायिका) एवं कामिनी साहू (प्रोग्राम कोडिनेटर) रहीं।
इस कार्यक्रम में बस्तर, सरगुजा, अंबिकापुर, गरियाबंद, रायपुर, बालोद, देवभोग, कवर्धा, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव आदि जिलों से प्रतिभागियो ने इस आयोजन में भाग लिया। बालोद जिला से सेजेस हिंदी माध्यम खलारी से राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता धर्मेन्द्र कुमार श्रवण को अतिथियों के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र और आकर्षक प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जैसे शिक्षा, लोक कला, शोध कार्य, अनुसंधान क्षेत्र, नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वछता, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक परिवर्तन व बच्चों के प्रति निष्ठा लगन से कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रदान किया जाता हैं। जिसमें शिक्षक धर्मेंद्र कुमार श्रवण को उनके द्वारा विज्ञान व पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि शिक्षक के द्वारा उनके मार्गदर्शन में खलारी के विद्यार्थीयों को नेशनल स्तर तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा को बयां करने में सफलीभूत हुए है। अब तक राष्ट्रीय एवं अनेक बार राज्य स्तर के विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट, इन्स्पायर अवार्ड, लोक युवा व साहित्य महोत्सव, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शित करना एवं भारत विज्ञान प्रदर्शनी मेला जैसे मंचों में भाग ले चुके है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओं के साथ- साथ हम सभी के लिए प्रेरणा है। जिन्होंने कहा था उठो, जागो तब तक मत रुको तब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए और यही काम हमें भी करना है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम सब लगन और मेहनत से कार्य करें यह हम सबका संकल्प होना चाहिए। बालोद जिला से तामसिंह पारकर, गायत्री साहू रामकुमार प्रजापति, पुष्पलता साहू,मोना रावत,आरती ठाकुर आदि शिक्षक साथियों को उपरोक्त अवार्ड से नवाजा गया।