DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामचरितमानस की प्रस्तुति देकर घर लौट रहे स्कार्पियो सवार पेड़ से टकराए, पति-पत्नी की मौत

केशव शर्मा.बालोद/ डौंडीलोहारा/देवरी बंगला। लोहारा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पिनकापार पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम गिधवा चौक से एक किलोमीटर आगे एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है की घटना सोमवार की सुबह 4:30 बजे की है। सभी ग्रामीण एक स्कॉर्पियो में सवार थे और बीती रात को रायपुर तरफ से रामायण प्रतियोगिता में प्रस्तुति देकर लौट रहे थे। गाड़ी में कुछ बच्चे भी बैठे थे। हादसे में पति-पत्नी ने अपनी जान गंवा दी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा भिड़ी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। तो वहीं अन्य ग्रामीण और बच्चे घायल हैं। जिनका इलाज रायपुर और राजनांदगांव में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम पुरुषोत्तम यादव पिता मुखिया राम यादव उम्र 45 वर्ष और उनकी पत्नी मृतका जानकी यादव पति पुरुषोत्तम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मनकी के हैं। घायलों में उनके दो बच्चे कुमारी हिना यादव पिता पुरुषोत्तम यादव 17 वर्ष और हर्ष कुमार यादव पिता पुरुषोत्तम यादव 15 वर्ष भी शामिल हैं। जिन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अन्य घायलों में किरण और रानू है जो करमरी के रहने वाले हैं। वाहन का मालिक उदय सिंह साहू निवासी संबलपुर बताया जा रहा है। तो वही वाहन को चालक रूपेश कुमार संबलपुर का ही रहने वाला चला रहा था।

You cannot copy content of this page