अच्छी पहल: कजराबांधा में समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा द्वारा सर्व समाज के लिए 200 थाली, 200 गिलास किया दान



बालोद। तीन दिवसीय रामधुनी महोत्सव ग्राम कजराबांधा में समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा द्वारा सर्व समाज के लिए 200नग थाली 200नग गिलास अपने स्वयं की राशि से प्रदान किया । इस दान का मकशद ये है कि सामाजिक धार्मिक व्यक्तिगत कार्यक्रमों में भोजन करते या कराते हैं तो सिंगल यूज प्लास्टिक के पत्तल दोना डिस्पोजल का उपयोग न करें। इससे हमारे भोजन एवं स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वायुमंडल प्रदूषित हो रहा है। ऑक्सीजन की कमी हो रही है।जमीन बंजर होते जा रहा है।

जिनके कारण अनेक प्रकार के बीमारियो का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा है। इसलिए इनका उपयोग न कर स्टील के बर्तन एवं गिलास का उपयोग करें और हमारे आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की ओर ध्यान दें । समाज सेवी राजेश कुमार सिन्हा से प्रेरित होकर पूर्व सरपंच दूज राम चंद्राकर ने भी दो सौ थाली 200 नग गिलास प्रदान किया। रामसेवक साहू उप सरपंच द्वारा भी थाली गिलास प्रदान किया गया है। कृष्ण कुमार साहू सहित कई अन्य लोगों ने थाली गिलास सर्व समाज हेतु राशि प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार सिन्हा समाजसेवी के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई खिलावन सिन्हा ने की। इस मौके पर उनके अन्य साथी अमृतानंद सिन्हा, बलराम सिन्हा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page