DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कक्षा 6वीं में राज्य के उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्थाओं में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को

बालोद। कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के निर्देशानुसार जिले के कक्षा 6वीं मे राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत् होना तथा कक्षा 4थीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया होना अनिवार्य है। ऐसे विद्यार्थी उक्त योजना के तहत् आयोजित चयन परीक्षा में शामिल होने के पात्र होगें। चयन परीक्षा के प्राप्तांको की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं के लिये अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आबंटित किये गए राज्य में स्थित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही योजनांतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्र में स्थित शालाओं के विद्यार्थियों से जो कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् हो वे इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाने हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4थीं की अंक सूची, जाति प्रमाण-पत्र, पालक का आयकरदाता नहीं होने प्रमाण-पत्र संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण-पत्र अपने शाला में 14 फरवरी 2025 तक जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिक जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं विभागीय वेबसाईट https://tribal.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page