DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजय है तो संभव है: जनपद सदस्य ने हाई मास्क लाइट लगाकर गांव को किया रौशन, वर्षों से थी इसकी जरूरत अंधेरे से मुक्त हुए रेलवे स्टेशन के रास्ते

दल्लीराजहरा। ग्राम पंचायत कुसुमकसा मे 100 खम्बो पर हाई मास्क लाइट लगाने के बाद रात भी अब दिन की तरह लग रहा है। सबसे अच्छी बात पुरे रेलवे स्टेशन से हाई स्कूल तक पहुंच मार्ग पर लाइट लगाया है। रेलवे स्टेशन से रात्रि मे आने वाले लोगो को लाइट नहीं होने से बहुत परेशानी होती थी जबकि सैकड़ो यात्री रात को वापस घर उसी रास्त से आते हैं। उस रास्ते मे अंधेरा होने के कारण परेशानी होता था। उस समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य संजय बैस ने पूरे रास्ते पर तेज रौशनी वाली लाइट लगाकर कुसुम वासियो को सौगात दिए हैं। ग्राम के सरपंच शिवराम सिंन्द्रामे ने बताया हमारे गांव की समस्या का निराकरण करने में श्री बैस अहम भूमिका निभाते है। हमारे कुसुम रेलवे स्टेशन मे आस पास के 20 गांव के लोग ट्रेन से आना जाना करते है। उन यात्रियों का रात मे आने वाली अँधेरे में होने वाली समस्या का समाधान हमारे पंचायत में किए हैं इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। पूर्व उप सरपंच नितिन जैन ने बताया मेरे वार्ड के साथ पुरे गैरेज मोहल्ला का मेन रोड स्टेडियम लाइट से जगमगा रहा है। मेरे निवेदन को स्वीकार करने के लिये हमारे जनपद सदस्य संजय का आभार व्यक्त करता हूं। इस स्टेडियम लाइट लगने से ग्रामीन जनो में हर्ष व्यापत है। उप सरपंच दीपक यादव ने बताया इतने विकास कार्य कराने वाले संजय बैस पहले जनपद सदस्य है। हर समस्या का समाधान संजय बैस के पास होता है। इसलिए लोग संजय है तो सम्भव है कहते है। जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा की गांव हमारा है यहां रहने वाले लोग हमारे है। इनकी परेशानी की चिंता हमें भी है। रात को रेलवे के यात्री के साथ मोहल्ले के लोगो को पर्याप्त रौशनी के लिये लाइट की आवश्यकता थी। जिसे मैंने अपने जनपद निधि से राशि स्वीकृति कर पूरा करने का प्रयास किया हूं। ग्रामीण इस कार्य के लिए आभार जनपद सदस्य का मान रहे है। इस आभार कार्यक्रम मे संतोष जैन जावेद खान गोविन्द सिन्हा पूनम सिन्हा डॉक्टर नसीम खान पुष्पजीत बैस गोल्डी धनकर मनीष जेठवानी योगी साहू मनीष जैन, सुखदेव शर्मा, अजय राजा, भोज शंकर धनेन्द्र मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page