DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेल मंत्री 18 को आएंगे हॉकी के समापन समारोह में

बालोद। राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में दिनांक 18 जनवरी के मुख्य अतिथि टंक राम वर्मा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चेमन देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष करेंगे।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में यशवंत जैन, पूर्व अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग, यज्ञदत्त शर्मा,पूर्व न पा प अध्यक्ष कृष्णकांत पवार पूर्व जिलाध्यक्ष, पवन साहू पूर्व जिलाध्यक्ष बालोद, राकेश यादव पूर्व न पा प बालोद, जगदीश देशमुख प्रदेश अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान, राकेश छोटू यादव महामंत्री भाजपा बालोद, प्रेम साहू पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल बालोद,श्रीमती प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष बालोद, तोमन साहू जिलाध्यक्ष जिला हॉकी संघ बालोद, दीपा साहू अध्यक्ष जिला भाजपा महिला मोर्चा, धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल करहिभदर, अरुण साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल करहिभदर, अमित चोपड़ा अध्यक्ष भाजपा मंडल बालोद, देवधर साहू जिला प्रतिनिधि, दानेश्वर मिश्रा मंडल महामंत्री भाजपा, चित्रसेन साहू मंडल महामंत्री भाजपा लीलाराम डड़सेना सरपंच करहिभदर होंगे।
उपरोक्त प्रतियोगिता में अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील संघ के जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने की है।

You cannot copy content of this page