DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोर्ड एक्जाम के लिए शिक्षा विभाग ने बनाया प्रश्न बैंक, जिला स्तरीय प्रश्न बैंक का कलेक्टर ने किया विमोचन

बालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी के लिए के लिए कलेक्टर बालोद इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने जिला स्तरीय प्रश्न बैंक का विमोचन किया एवं उनके द्वारा बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षा में सफलता हेतु शुभकामना संदेश दिया गया।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अपने शिक्षकों के सतत् संपर्क एवं मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी करें। आप परीक्षा के भय से मुक्त होकर शांत मन से परीक्षा में सम्मिलित होवें, सफलता निश्चित मिलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी पी सी मरकले ने बताया कि अब परीक्षा की घड़ी नजदीक है, टाइम टेबल जारी हो गया है अतः बच्चों की परीक्षा की तैयारी हेतु पूरी तरह परीक्षा केन्द्रित हो इसी कड़ी में बोर्ड कक्षा के चयनित विषयों का ब्लू प्रिंट पर आधारित प्रश्न बैंक का निर्माण जिला प्रशासन बालोद, शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया है। विद्यार्थियों की विषय विशेष कठिनाइयों के क्रम में हाईस्कूल के 4 विषय अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं हायर सेकंडरी के 8 विषयों अंग्रेजी , गणित, जीवविज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी, अर्थशास्त्र , लेखाशास्त्र, एवं भूगोल को प्रश्न बैंक निर्माण हेतु चिन्हांकित किया गया है। निश्चित ही यह प्रश्न बैंक बोर्ड परीक्षा में आशातीत परिणाम प्राप्त करने में सहायक होगा।जिला स्तरीय प्रश्न बैंक निर्माण हेतु लोचन देशमुख को नोडल अधिकारी बनाया गया था । चिन्हांकित कुल 12 विषयों के 36 विषय विशेषज्ञों के दल का गठन किया गया एवं एक दिवसीय कार्यशाला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में आयोजित किया गया था।

You cannot copy content of this page