DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

बालोद/मार्री बंगला देवरी। ग्राम कसहीकला में मितानिनों का संगठन बैठक हुआ। जिसमें विधिक जागरूकता शिविर भी लगाया गया। जिसमें मानसिक रोगी के संबंध जानकारी, बाल श्रम रोकथाम, यौन उत्पीड़न, बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण, साइबर ठगी, अनजान व्यक्ति द्वारा आने वाले कॉल या वीडियो कॉल में सावधानी बरतें, सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पिक्चर शेयर करना अपराध है इन सभी की जानकारी मितानिन संघ को दी गई एवं गांवों में भी लोगों को विधिक जागरूकता शिविर के जानकारी देते है। मितानिन संघ बैठक में अनिता रामटेके स्वस्थ पंचायत समन्वयक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद से पैरालीगल वालेंटियर श्रवण चतुर्वेदी, प्रशिक्षक मदन लाल कृपाल, ए.एन.एम एस चंद्राकर, आरएचओ मीनाक्षी ठाकुर, व ग्राम अहि. नवागांव, कसहीकला, डेंगरापार, घीना, बोरी,पापरा, गड़ाईनडीह इन सभी गांव की मितानिन व ग्रामीण उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page