DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पकड़ी धान खरीदी में गड़बड़ियां, इलेक्ट्रानिक कांटे में भी नहीं पारदर्शिता, लगाया आरोप: अधिक तौल का चल रहा खेल

बालोद/ गुरुर। नवंबर के पखवाड़े से शुरू हुई सरकारी धान खरीदी अब इस सत्र की धान खरीदी के अंतिम पड़ाव में है लेकिन खरीदी केंद्रों में व्याप्त अनियमतता को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी न्यायिक रूप से अभी भी मुखर है। इसी क्रम में चंद्रभान साहू,जिलाध्यक्ष जेसीपी ने कहा सर्वदाता किसान के साथ अन्याय जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की प्रादेशिक कार्ययोजना अनुसार प्रदेश के जिलों में धान खरीदी केंद्रों का मुआयना करने पर व्याप्त विसंगतियां सामने आई है।

जिसमे बालोद जिले के खरीदी केंद्रों में भी नियत वजन से ज्यादा वजन का तौला जाना सर्वाधिक चिंतनीय है। इसी कड़ी में विगत दिवस गुरुर विकासखंड के सनौद खरीदी केंद्र में जेसीपी द्वारा इलेक्ट्रनिक कांटा में सेटिंग को किसानों के सामने उजागर किया गया। तदूपरांत एसडीएम गुरुर के निर्देशानुसार तहसीलदार के द्वारा सनोद खरीदी केंद्र की 4 इलेक्ट्रिक कांटे को जब्ती किया गया। इस तरह की अन्यायिक प्रक्रिया का किसान कब तक हिस्सेदार बनते रहेंगे?

जिम्मेदार कर्मचारी और जन प्रतिनिधियों के सम्मुख किसानों के साथ उक्त कार्य घृणित: जेसीपी

सनौद के धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। किसानों ने दो टूक शब्दों में शासन -प्रशासन से जवाब मांगा कि इलेक्ट्रॉनिक कांटा में सेटिंग की गड़बड़ी तथा नियत वजन से ज्यादा धान तौलना कहां तक न्यायसंगत है?

अपने ही घर में लूट के शिकार हो रहे किसान, निगरानी अधिकारियों पर हो कार्यवाही

अमित बघेल, केंद्रीय अध्यक्ष जेसीपी ने मामले में कहा सनौद खरीदी केंद्र का मामला संज्ञानित हुआ। जिस तरह की प्रक्रिया खरीदी केंद्रों में चल रही है वह सर्वथा अनैतिक एवम् सर्वदा निंदनीय है। हमारे ही आखों के सामने किसान भाइयों का जेब काटा जा रहा है! क्या सरकार जेब कतरे की तरह काम कर रही है? उन्होंने सरकार को ताकीद किया कि सबसे बड़े निगरानी अधिकारी कलेक्टर होते हैं उक्त पर कार्यवाही हो।

You cannot copy content of this page