DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टी ज्योति द्वारा अध्यक्ष पद हेतु भाजपा चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया दावेदारी

दल्लीराजहरा। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अटल योग सदन में विशेष कार्यशाला आयोजित किया गया। इस आयोजन में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख का भव्य रूप से स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद माधव व समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष पार्षद टी ज्योति ने अध्यक्ष पद हेतु चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल को आवेदन सौंपा।आवेदन में लिखा गया कि वर्तमान 26 नेहरु नगर दल्ली राजहरा में दो बार की पार्षद रूप में दूसरी बार निर्वाचित हुई हूं । पहली बार वार्ड क्रमांक 26 में महिला सीट होने पर प्रथम मौका मिला। जिससे भारी बहुमत से विजयी हुई और दूसरी बार 2019 में निकाय चुनाव में ओबीसी मुक्त आरक्षण होने पर स्टिंग अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी पुरुष को भारी मतों से हराकर जनता के आशीर्वाद से दूसरी बार पार्षद पर जीत हासिल किया। टी ज्योति द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा लगातार लोकसभा व विधानसभा में संगठन के लिए तन मन से कार्य किया गया व समाज में सर्वांगीण विकास को मद्देनजर रख शासन की समस्त योजनाओं का लाभ जनता के अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। अतः वार्ड वासियों एवं पार्टी द्वारा नगर के ज्येष्ठ श्रेष्ठ जनों से चर्चा कर उपरोक्त मांग अध्यक्ष पद हेतु मौका देने बाबत आवेदन प्रस्तुत किया गया। दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी हेतु अधिकृत प्रत्याशी हेतु मौका देने के लिए कहा गया। जिससे नगर पालिका परिषद में भारी से भारी बहुमत से विजयी प्राप्त हो सके।

You cannot copy content of this page