बालोद। पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी पुलिस द्वारा बेईमानी पूर्वक षड्यंत्र करते हुए कमीशन देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से थाना क्षेत्र डौण्डी के महिलाओं को अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर लोन की जाल में धकेलकर धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पकड़ में आरोपियों में प्रमुख खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल निवास कुंदरूपारा बालोद, चंद्रहास करियाम पिता शेखूराम करियाम उम्र 45 वर्ष निवासी नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद, देवानंद सोनवानी पिता स्व- रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, निवासी डोमा वार्ड नं. 02 थाना- मुजगहन, जिला- रायपुर और राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना- मंदिर हसौद, जिला- रायपुर शामिल हैं। थाना डौंडी में इनके खिलाफ अपराध क्र 117/2024 धारा 420, 120बी, 34 भादवि दर्ज था। जिसमें प्रार्थिया श्रीमति पुष्पा बाई नेताम पति शंकर लाल नेताम उम्र 32 वर्ष, निवासी कुरूटोला थाना डौंडी जिला बालोद ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिसम्बर 2023 में नारागांव के सरिता करियाम एवं उसका पति चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद के द्वारा गांव में आकर 04-05 महिला का समुह बनाओ आजकल समुह को बैंक कृषि कार्य के लिए बिना ब्याज के लोन दे रहा है, आप लोगो को भी बैंक से कृषि कार्य के लिए लोन दिलायेंगे। लोन के पैसा को हमें दे देना, उसमे से 10 प्रतिशत वापस करेंगे। बाकी पैसा को बिजनेंस मे लगायेंगे। उससे दुगुना राशि कमायेंगे । जिससे तुम लोगो को फायदा होगा, उसका बोनस भी मिलेगा और तुम्हारी आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। इस तरह लालच देने पर बातो में आकर बैंको से पैसा निकालकर सरिता करियाम, चंद्रहास करियाम एवं खोलबहरा निषाद को दिये थे। खोलबहरा निषाद, सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम द्वारा बदनियति से बेईमानी पूर्वक षडयंत्र करते हुए कमीशन देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से हम लोगो के द्वारा अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर तथा लोन की सारी राशि नगद रूप में बिजनेंस करने के नाम पर हम लोगो से ले लिया तथा हमे लोन की जाल में धकेलकर 16 लाख 70 हजार रूपये का धोखाधडी कर ठगी किया। इसी तरह क्षेत्र के अन्य महिलाओ से भी तीनो के द्वारा महिला समुह बनाकर कमीशन देने व बिजनेस करने का लालच देकर पैसा निकलवाकर धोखाधड़ी किया । पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी खोलबहरा राम निषाद, चंद्रहास करियाम को विगत 3 जनवरी को को गिरफ्तार किया गया था इसके बाद अन्य आरोपी देवानंद सोनवानी और राकेश कुमार जांगड़े को भी 08 जनवरी गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष शेन्डे, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर. विष्णु तारम, आर. पुकेश्वर साहू, ईश्वर भण्डारी की सक्रिय भूमिका रही। ज्ञात हो कि इस गिरोह द्वारा सिर्फ डौंडी थाना क्षेत्र ही नहीं बल्कि गुरुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में भी सैकड़ो समूह की महिलाओं के नाम पर लोन निकाल कर करोड़ों की ठगी की गई है। जिस पर गुरुर पुलिस द्वारा सबसे पहले कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें मुख्य सरगना खोल बाहरा राम है। जो पैसों को शेयर मार्केट और बिटकॉइन के कारोबार में लगाता था। जितना लोन निकाला जाता था उसका 10% संबंधित ऋण निकालने वाली महिलाओं को दे दिया जाता था। और विश्वास में लेने के लिए इस गिरोह के लोगों द्वारा बाकायदा स्टांप पेपर में लिखकर दिया जाता था कि लोन की किस्त हम पटा देंगे। इस बात से फिर लोन लेने वाली महिलाएं निश्चिन्त रहती थी। लेकिन जब कई महीनो तक किश्त नहीं पटा तो संबंधित बैंक और फाइनेंस कंपनियों से ऋणधारी महिलाओं के नाम से नोटिस आना शुरू हुआ तब इस ठगी का पता चला। गुरुर पुलिस ने नारागांव की महिला सरिता करियाम को भी प्रमुख आरोपी बनाया है। इनके झांसे में आकर वनांचल की कई महिला समूह ठगी का शिकार हुई थी।
लोन कमीशन का लालच देकर महिला समूहों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले चार आरोपी पहुंचे जेल
