DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,करहीभदर पेट्रोल पंप के पास हादसे में युवक की मौत

बालोद। बालोद से गुरुर मार्ग पर करहीभदर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दोपहर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई। तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का भी एक हाथ और पैर टूट गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तो पुलिस को भी सूचना दी। मृतक का नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है। जो मचांदुर (चारामा) क्षेत्र का रहने वाला था। तो वहीं घायल युवक का नाम पीलेश्वर निषाद है। दोनों बाइक से जा रहे थे तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। सड़क पर काफी खून फैल गया था।

You cannot copy content of this page