DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में जन-जन तक पहुंचेगी स्वरोजगार

सहकार से समृद्धि के भाव के साथ पूरा देश – प्रांतीय अध्यक्ष द्विवेदी

रायपुर। बिना संस्कार नहीं सहकार, बिन सहकार नहीं उद्धार की उक्ति के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 प्रांतीय आयोजन समिति की प्रथम बैठक पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र जोरा रायपुर में आयोजित की गई | कार्यक्रम में सहकार भारती छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारी सहित विभिन्न संभाग, जिला व प्रकोष्ठ प्रतिनिधि सभी सम्मानित सदस्यगण सम्मिलित हुए | कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता क्षेत्र के संस्थापक स्व, लक्ष्मण राव जी ईनामदार के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वालित कर किया गया | सहकार गीत की प्रस्तुति चंद्रकिरण मिश्रा एवं जया रेड्डी ने दी

सहकार भारती छ.ग. की प्रांतीय आयोजन समिति में बनी वर्ष भर की कार्ययोजना

बैठक के प्रथम सत्र में सभी सदस्यों ने विविध कार्य अनुभव प्रस्तुत किए | भोजनपश्चात दूसरे सत्र में आयोजन समिति प्रांतीय महामंत्री करुणानिधि यादव ने वर्ष 2025 में किए जाने वाले माहवार कार्यक्रम की विधिवत जानकारी सभी के बीच रखी |

इसमें सहकारिता के सभी प्रकार के आयाम जैसे दुग्ध, बीज उत्पादन, गृह निर्माण समिति, उपभोक्ता भंडार, पैक्स प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, बैंक, क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, मत्स्य पालन, जलसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, चीनी मिल, गन्ना कृषक, श्रमिक साख सहकारी, सहकारी प्रशिक्षण संस्थान, स्वयं सहायता समूह, एफपीओ सहित सभी को लेकर विभिन्न संभागों, जिलों, और तहसीलों में कार्यक्रम किए जाएंगे | इस अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के अंतर्गत सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एक जन आंदोलन के रूप करेगी |

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन दिल्ली में ग्राम्य सहकारिता को मिली मजबूती

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने कहा कि सहकार से समृद्धि के भाव के साथ देश की वर्तमान केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, एवं केंदीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने ग्राम्य सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होकर कार्य प्रारंभ कर दिया है | मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने भी इसमें काफी सार्थक काम किए हैं जो आम जनता को इससे लाभ मिल रहा है | शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में 107 देशों के प्रतिनिधि के बीच भारत देश की सहकारिता को काफी सराहा गया | बैठक को श्री गिरधर मंडरिया ने भी संबोधित किया |

विधि, आयुर्वेद व शिक्षा सहित विविध प्रांतीय प्रकोष्ठों का हुआ गठन

सहकार भारती छत्तीसगढ़ में अभी तक के विभिन्न विभागों के साथ विधि (कानून), आयुर्वेद व शिक्षा सहित अन्य प्रकोष्ठों का गठन कर उनके प्रांतीय संयोजकों को जिम्मेदारी दी गई है | इस दौरान सहकार भारती की स्मारिका सभी को भेंट की गई | प्रांतीय आयोजन समिति में प्रमुख रूप से डॉ. चंद्रमणि साहू, वार्ष्णेय जायसवाल, शंकर लाल देवांगन, किशोर साहू, दीपक मिश्रा, राकेश शुक्ला, टी आर कन्नौजे,कांति वर्मा, चंद्र किरण मिश्रा, जया रेड्डी, सुरेन्द्र देशमुख, ईश्वरी कुमार सिन्हा, वैद्यराज महेंद्र साहू, ध्रुव कुमार साहू, टीकाराम साहू, पवन सिंह, निवेदिता मिश्रा, स्वीटी कौशिक, प्रिया सिंह, सोमेश चंद्र पांडे, दयाराम साहू, अग्रहांशु द्विवेदी, नरोत्तम साहू, सुधाकर सिंह, मणिकांत बघेल, रामकृष्ण साहू, रामगुलाल साहू, खेमराज साहू, दिनेश साहू, श्री बागेश्वर सेवा नागपुर से योगेश जायसवाल, शाम राव सेंडे, नरेन्द्र यादव, उत्तरा वस्त्रकार इत्यादि सदस्य उपस्थित थे | अंत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई | प्रांतीय बैठक का सफल संचालन प्रांतीय मंत्री संजय वस्त्रकार ने किया |

You cannot copy content of this page