DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनुष्य जीवन में व्यक्ति को दान पुण्य करते रहना चाहिए: कुंवर निषाद

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खपरी (हिरू) में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर भगवान भोलेनाथ जी का पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना किए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि शिव महापुराण की कथा में साक्षात शिव और पार्वती स्वयं यजमान बनकर कथा को श्रवण करने आते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण और पुरुषोत्तम मास हरिहर मिलन का माह है। इसमें हरिहर की कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाता हैै।

उन्होंने कहा मनुष्य जीवन में व्यक्ति को दान पुण्य करते रहना चाहिए।इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, ओम प्रकाश साहू सरपंच, तरुण पारकर विधायक प्रतिनिधि, नीतेश सोनी, शिव शक्ति महिला संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page