DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाजसेवी संस्था भगत सिंह रक्तवीर परिवार का 14 वर्ष पूर्ण होने पर दिव्यांग और बुजुर्गों को कराया गया भोजन

बालोद। बालोद नगर के समाजसेवी संस्था भगत सिंह रक्तवीर परिवार का 14 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा एक दिवसीय निशक्तजन बच्चों एवं वृद्धआश्रम के बुजुर्गों के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया था। ज्ञात हो कि यह संस्था विगत 14 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जनसेवा, समाज सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य रक्तदान और नेत्रदान का है। यह संस्था आज सभी क्षेत्रों मे निस्वार्थ भाव से अपना सेवा प्रदान कर रहे हैं। भोजन कार्यक्रम में अध्यक्ष दिलीप कौशिक, रविंद्र नेताम, सुंदर चंद्राकर, राजा ठाकुर, अजय यादव, कल्पना बंबोड़े, मनीषा राणा, शुभांजली साहू, दिपेश साहू, प्रणव तिवारी, चेतन आदि का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page