DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज योगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का स्मृति दिवस एवं इंदौर जोन की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक बीके ओमप्रकाश भाई की नौवी पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

बालोद । अध्यात्म जगत की महान विभूति छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान में अध्यात्म की अलख जगाने वाली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका एवं सुरक्षा सेवा प्रभाव की राष्ट्रीय समन्वयक परम श्रद्धदेय राज योगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी का स्मृति दिवस एवं इंदौर जोन की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एवं मीडिया प्रभाव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके ओमप्रकाश भाई की नौवी पुण्यतिथि पर आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर बालोद की ब्रह्माकुमारीज की संचालिका बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने इंदौर जोन की स्थापना से लेकर अब तक जोन की उत्थान में और बीके भाई बहनों की आध्यात्मिक उन्नति के लिए भाई जी के द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयासों का पूर्ण स्मरण करते हुए उनकी विलक्षण और प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बतलाया कि भाई जी ने अनेक ऐसे कार्य किया जो कि यज्ञ में उनसे पहले तक किसी ने नहीं किया था। जैसे कि यज्ञ में पहली बार मूर्तियों के माध्यम से संग्रहालय का निर्माण सेवा केंद्रों में क्लासरूम से अलग बाबा का योग अनुभूति कक्षा बनाना, अध्यनरत कन्याओं के लिए शक्ति निकेतन छात्रावास का संचालन आदि उनका हर कार्य सुव्यवस्थित और योजना बद्ध हुआ करता था वह हर कार्य में नवीनता के पक्षधर थे ।


इस अवसर पर बाबा को भोग स्वीकार कराया गया। तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात क्लास के सभी भाई बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

You cannot copy content of this page