DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कार्यालय अर्जुंदा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, याद किया उनके कार्यों को

बालोद। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,महान अर्थशास्त्री,निःशब्द क्रांति के जनक डॉ मनमोहन सिंह के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर एवं वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक उदारीकरण के लिए दीर्घकालिक नीति,प्रधानमंत्री के रूप में मनरेगा,शिक्षा,सूचना और भोजन को जनता का कानूनी हक एवं अमेरिका से न्यूक्लियर डील को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ,अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा संतु राम पटेल,रेवाराम सिन्हा, सुरेश गांधी , राजा रामचंद्राकार , हरिशंकर साहू , अशोक देवागंन , कृष्णा राम साहू , कृत साहू, ललित जोशी , सागर साहू , अनुभव शर्मा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, योगेश साहू , ललित जोशी , चित्रांश, तिरथा राम साहू ,रामकिशन साहू, मानस यादव ,लोकेश कुमार साहू, श्रीमती उत्तरा चंद्राकर सरपंच, बसंत कुमार चंद्राकर, केवल साहू, डोमन ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर ,खिलानंद साहू, विजय कुमार साहू ,विनोद कुमार साहू, भोजराज साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक और कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देश के विकास में उनके अहम योगदान को भी याद किया। विधायक श्री निषाद ने उन्हें देश के आर्थिक उदारीकरण का शिल्पकार बताते कहा कि अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश को आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। आर्थिक सुधारों की शुरूआत उन्होंने अपने समय में ही की थी। वैश्विक बाजार के लिए देश के द्वार खोले। जिसका परिणाम यह है कि देश आज एक मजबूत आर्थिक ताकत बनकर दुनिया के सामने खड़ा है।उनकी यादों को जिंदा रखने और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। आर्थिक सुधार, सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य सदैव हमें प्रेरित करेंगे। उन्होंने ईमानदारी, परिश्रम और सहानुभूति के जो आदर्श स्थापित किए है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दीपस्तंभ बने रहेंगे। डॉ. सिंह का नेतृत्व और अर्थशास्त्र में उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा।
डॉक्टर सिंह कांग्रेस कार्यसमिति के भी लंबे समय तक सदस्य रहे। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व शांति, दृढ़ संकल्प व असाधारण बुद्धिमत्ता के साथ किया। उनका कार्यकाल निरंतर आर्थिक वृद्धि, वैश्विक पहचान व सामाजिक प्रगति से चिह्नित था।
कई अहम फैसलों का जिक्र
उन्होंने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान देश को बचाने के लिए अहम रणनीतिक उपाय किए। जिसका असर यह था कि देश उस संकट से बचकर निकला। उनके नेतृत्व में मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, ऐतिहासिक भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर डील, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व सूचना का अधिकार जैसे कानूनों के जरिए देश को सशक्त बनाने की कोशिश की है।

You cannot copy content of this page