DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न गांव में हुआ शक्ति दिवस का आयोजन, विधायक कुंवर निषाद ने गैंदसिंह की शहादत को किया याद

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरदफोड,भीमकन्हार,हड़गहन,डुडिया एवं डुण्डेरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित शक्ति दिवस समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी की शक्ति रूप की पूजा कर ध्वजारोहण कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज के लड़कियों को शिक्षित करना आवश्यक है। जो समाज शिक्षित होता है वह आगे बढ़ता है। हल्बा आदिवासी समाज के द्वारा प्रति वर्ष यह शक्ति दिवस 26 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। समाज के कार्यक्रम से सभ्यता, संस्कृति का बोध होता है। आदिवासी समाज के लोग स्वभाव से सरल व सहज होते है। हल्बा आदिवासी समाज अपने विचारों पर चलने वाला समाज है। उन्होंने शहीद गैंद सिंह के शहादत व उनके योगदान को भी याद किया। शक्ति दिवस कार्यक्रम में कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, गिरीश चन्द्राकर जी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद , जनपद सदस्य खगेश ठाकुर, भूपेश नायक, पोषण लाल साहू सरपंच, लवण सिंह ठाकुर,एम.आर ठाकुर ,हीराराम देहारी, हीरालाल नायक बालमुकुंद रावटे, छबीलाल, इतवारी राम खरांशु, ललिता भूआर्य सरपंच, सोहर बाई जनपद सदस्य एवं समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

समाज की महिलाओ व बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली तथा समाज के बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

You cannot copy content of this page