स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के सौवें जन्म दिवस पर केसकाल में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन



बालोद। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सौवें जन्म दिवस पर केसकाल के बस स्टैंड में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जो भारतीय जनता पार्टी केसकाल के संगठन प्रभारी भुपेश चन्द्राकर के आमंत्रण पर पूर्व कलेक्टर एवं वर्तमान केसकाल विधायक नीलकण्ठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। बस स्टैंड केसकाल में आयोजित उक्त कवि सम्मेलन सुप्रसिद्ध कवि निरंजन ठहाका के स्वर्णिम संचालन में छत्तीसगढ़ के जाने माने गीतकार रामेश्वर वैष्णव एवं विकास शर्मा रायपुर के साथ काव्य पाठ कर हास्य व्यंग्य संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। स्वागत सभा का संचालन भुपेन्द्र चन्द्राकर ने किया। कवि सम्मेलन का संचालन करते कवि निरंजन ठहाका धमतरी के ओज, हास्य व्यंग्य से सराबोर कविताओं मने श्रोताओं को खूब हँसाया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को रेखांकित करते बालोद के कवि ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कविता से सभा को सम्बोधित करते काव्य पाठ करते कहा – शत शत नमन अटल, तुमको शत शत नमन अटल।
महाप्राण तेरे महाप्रयाण ने, कर दी नयन सजल।
शत शत नमन अटल….। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामेश्वर वैश्णव ने अपनी लोकप्रिय गीतों से खूब मनोरंजन किया। रायपुर से आये युवा कवि विकास शर्माने अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज में उनके ही गीतों का गायन कर खूब रंग जमाया। स्थानीय कवि भूपेश चन्द्राकर ने भी काव्यपाठ से संदेश दिया। सभा को सम्बोधित करते पूर्व कलेक्टर एवं स्थानीय विधायक नीलकण्ठ टेकाम ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा पर बात रखते कवि सम्मेलन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा – हमने शब्दशिल्पियों की काव्य कला से रूबरू हुए,तो ऐसा लगा अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे पास सुक्ष्म रूप में विराजमान है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों को सम्मानित किया गया। कड़ाके के ठंड का बावजूद आग तापते श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का भरपूर आनन्द लिया।विधायक नीलकण्ठ टेकाम के आभार प्रदर्शन के साथ सभा समापन की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page