DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पदोन्नति,नियमितीकरण व अन्य शिक्षकीय समस्याओं को लेकर शालेय शिक्षक संघ और संयुक्त संचालक की हुई विस्तृत चर्चा

पदोन्नति व नियमितीकरण आदेश शीघ्र होंगे जारी-जितेंद्र शर्मा

बालोद। शालेय शिक्षक संघ द्वारा पदोन्नति, नियमितीकरण, परीक्षा अनुमति व अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर जेडी कार्यालय से सतत सम्पर्क बनाकर सार्थक प्रयास किया जा रहा है,जिसका परिणाम शीघ्र ही परिलक्षित होगा। संगठन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर एवं सहायक संचालक सत्यनारायण स्वामी से आज विस्तृत चर्चा करने के बाद जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा* जानकारी दी कि.

👉संस्कृत शिक्षक पदोन्नति- लंबे समय से संस्कृत विषय के पात्र सहायक शिक्षक पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं, न्यायालयीन निर्णय होने के बावजूद इस विषय की पदोन्नति अब तक नही हो पाई है, शालेय शिक्षक संघ ने समस्त बाधाओं को दूर करने में महती भूमिका निभाई है जिसके फलस्वरूप अब जल्द ही संस्कृत शिक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति दी जाएगी।

👉नियमितीकरण- नव नियुक्त शिक्षक जिनकी अब तक नियमितीकरण नही हो पाई है उनकी भी चिंता शालेय शिक्षक संघ की ओर से की गई, संयुक्त संचालक ने बताया कि विभिन्न जिलों से जानकारी के अभाव में नियमतिकरण आदेश होने में विलंब हुआ है,अब यह बाधा दूर हो चुकी है। नियमतिकरण करने की प्रक्रिया भी पूर्णता की ओर है शीघ्र ही नियमितीकरण आदेश जारी होंगे।

👉परीक्षा व अन्य अनुमति/ PHD वेतन वृद्धि- इन विषयों से सम्बंधित आदेश भी शीघ्र प्रसारित होंगे।

👉वरिष्ठता सूची संशोधन- प्राचार्य और व्याख्याता पदोन्नति हेतु जारी वरिष्ठता सूची में व्याप्त त्रुटियों के उचित निराकरण पर संगठन ने विस्तृत सुझाव दिया जिससे त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची जारी हो।

👉मिडिल HM की पदोन्नति आदेश- पदोन्नति प्रक्रिया लगभग समाप्ति की ओर है। जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी हो जायेंगे। जिसमे E और T LB संवर्ग मिलाकर लगभग 450 पदों पर हमारे शिक्षक साथी मिडिल HM बनने जा रहे हैं,पदोन्नति प्राप्त करने वाले शिक्षक साथियो को संगठन ने अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी सहित सभी जिला प्रमुखों जितेंद्र शर्मा,सत्येंद्र सिंह,विष्णु शर्मा,शिवेंद्र चन्द्रवँशी,जितेंद्र पटेल,पवन साहू,गजराज सिंह राजपूत,कृष्णराज पांडेय,विजय बेलचंदन,अशोक देशमुख,तिलक सेन,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत, वीरेंद्र पारकर, योगेंद्र वर्मा,शशि कठोलिया, सुशील शर्मा आदि ने अपने अपने जिलों में उपरोक्त समस्याओं को लेकर जिलाशिक्षा अधिकारियों से मिलकर आ रही बाधाओं को दूर करने में अपनी महती भूमिका निभाई है जिसके त्वरित परिणाम सामने आने लगे है।

You cannot copy content of this page