DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अटल जी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में भाजपा मंडल बालोद ने मनाया

बालोद। छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100 वी जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बालोद द्वारा स्थानीय कबीर मंदिर बालोद में अटल जी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटल जी के चित्र पर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान वक्ताओं द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व पर उनके जीवनकाल पर भारत में उनके योगदान पर अपनी बातों को प्रमुखता से रखा । भाजपा मंडल बालोद के समस्त नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों एवं नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा के नियुक्ति के बाद यह प्रथम कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें समस्त वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहें। बैठक की शुरुआत श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यर्पण से की गई। इस बैठक में बालोद मंडल के 28 बूथ के समस्त नव नियुक्त अध्यक्षों का भाजपा गमछा से सम्मान किया। साथ ही महतारी वंदन योजना को आज एक वर्ष पूर्ण होने पर मंडल के समस्त बूथों की महिलाओं का जो महतारी वंदन योजना का लाभ पा रही है, ऐसे महिलाओं का साल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्षा लीला लाले शर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री शाहिद खान,वरिष्ठ नेता कमलेश सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा,लक्ष्मी नूनीवाल,शरद ठाकुर,अम्बिका यादव,राजू पटेल,नरेन्द्र सोनवानी,प्राची लालवानी बंटी बाफना,हितेश्वरी कौशिक,सरोज गंगबेर सहित समस्त 28 बूथ के अध्यक्ष सचिव गण,महतारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page