बालोद। घीना में 25 दिसंबर को राम चरित मानस गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इसी मंच में गांव के बड़े बूढ़ों का भी सम्मान किया गया। राम कथा के दौरान गांव के बड़े बूढ़ों को यदि कौशिल्या और दशरथ सा सम्मान मिल जाय तो “झन भूलो माँ बाप ला” का कहावत चरितार्थ होता है इसी सोच के साथ समाज सेवी डालचंद जैन ने सम्मान कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में ग्राम घीना के समाजसेवी डालचंद जैन के द्वारा बुजुर्गों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के जोहर तारम, मंगल प्रसाद सिन्हा, माखन भुआर्य, चुनु भुआर्य, गीता सिन्हा, देसीर पुसरिया, बेनी तारम, भारत विश्कर्मा, ग्वाल रावटे, हरि पटेल, चेत राम सिन्हा, रूपसिंह रावटे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
घीना में रामायण मंच पर हुआ वृद्धों का सम्मान
